
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ युवती ने अपहरण, दुष्कर्म व धमकी का लगाया गंभीर आरोप
विवाह रुकवाने के दबाव से परेशान पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत
जय जोहार सीजी न्यूज़/ अयोध्या।
सुलतानपुर : कूड़वार थाना क्षेत्र की एक युवती (नाम परिवर्तित) ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर पड़ोसी युवक पर अपहरण, शारीरिक शोषण (दुष्कर्म) और लगातार धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़िता के अनुसार आरोपी रंजीत ने उसे बहला-फुसलाकर त्रिलोकपुर ले गया, जहां उसकी इच्छा के विरुद्ध करीब एक माह तक शारीरिक संबंध बनाए गए। बाद में आरोपी ने उसे छोड़ दिया। पीड़िता का कहना है कि इस संबंध में पहले भी स्थानीय थाने में शिकायत की गई थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
युवती ने आगे आरोप लगाया कि जब उसके माता-पिता ने उसकी शादी तय की, तो आरोपी और उसके परिजनों ने विवाह रुकवाने का दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी दी। फोन कॉल और संदेशों के जरिए मानसिक उत्पीड़न जारी रहने से सामाजिक बदनामी और भय का माहौल बन गया है।
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।








