
संपादक धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ ऑपरेशन निश्चय के तहत तिल्दा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
35 पौवा देशी मदिरा व बिक्री की नकदी जप्त, आरोपी जेल भेजा गया
तिल्दा-नेवरा | रायपुर (ग्रामीण)
थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा ऑपरेशन निश्चय के अंतर्गत अवैध शराब परिवहन एवं विक्रय पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 04 फरवरी 2026 को पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जोता रोड, छोटे तालाब के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने विधिवत कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए रेड कार्यवाही की। इस दौरान आरोपी संतोष वर्मा उर्फ गोदे को मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 35 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब (कीमत लगभग ₹3,500) तथा शराब बिक्री की नगद रकम ₹600 जप्त की गई।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 50/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रायपुर श्वेता सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकान्त तिवारी के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक बी.एल. देवांगन एवं पेट्रोलिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन निश्चय के तहत अवैध शराब कारोबार पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।








