
संपादक धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ ग्राम पंचायत कोहका में मनाया गया रोजगार दिवस
ग्रामीणों को मनरेगा व रोजगार योजनाओं की दी गई जानकारी
ग्राम पंचायत कोहका।
तिल्दा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत कोहका में आज शनिवार, 7 फरवरी को रोजगार दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पंचायत परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को शासन की रोजगारोन्मुखी योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत मिलने वाले कार्य, मजदूरी भुगतान, जॉब कार्ड, कार्य मांग की प्रक्रिया एवं पारदर्शिता से जुड़ी जानकारियाँ दी गईं। साथ ही पात्र हितग्राहियों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
रोजगार दिवस के अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों व कर्मचारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उन्हें समय पर काम और मजदूरी भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने रोजगार से जुड़ी अपनी समस्याएं भी अधिकारियों के समक्ष रखीं।
पंचायत स्तर पर आयोजित यह कार्यक्रम ग्रामीणों को जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिससे गांव के जरूरतमंद परिवारों को नियमित रोजगार मिल सके।








