
संपादक धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735
छत्तीसगढ़। डूमहा धाम में झांपी दर्शन मेला समिति की बैठक संपन्न
विदित हो कि परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा की सुपुत्री माता सहोदरा की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में ग्राम डूमहा धाम में प्रतिवर्ष दो दिवसीय झांपी दर्शन मेला का आयोजन किया जाता है।
इस वर्ष यह मेला दिनांक 04 एवं 05 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा।
मेले के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियों हेतु मेला समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से मेला समिति के सदस्यों का मनोनयन किया गया तथा आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में जानकारी दी गई कि इस वर्ष के झांपी दर्शन मेला में कैबिनेट मंत्री माननीय गुरु खुशवंत साहेब, गुरु सौरभ साहेब (माननीय सभापति, जिला पंचायत रायपुर), टाकेश्वरी मुरली साहू (अध्यक्ष, जनपद पंचायत आरंग) सहित अनेक गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।
मेले के दौरान लगातार दो दिनों तक भोजन भंडारा एवं ख्यातिप्राप्त कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुति दी जाएगी।

इस बैठक में लक्ष्मण दीवान, पवन कुर्रे, गणेश घृतलहरे, मोहर दास रातरे, पंडित दिलीप शास्त्री, कृष्णा महिलांग, कामता संपन्न, अनिल चतुर्वेदी, निखिल राय, शिव कोसले, नारायण पटेला, प्रेम बंजारे, संजय कुर्रे सहित संत समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी अमित दीवान (संस्थापक, मेला समिति) द्वारा प्रदान की गई।








