
संपादक धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ शिवसेना बिलासपुर जिला इकाई ने जिलाधीश व पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
लक्षनपुर-अमतरा सड़क निर्माण की मांग, शहर में बढ़ती नशाखोरी पर सख्त कार्रवाई की अपील
बिलासपुर। आज दिनांक 03 फरवरी 2026 को शिवसेना की बिलासपुर जिला इकाई द्वारा प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के आदेशानुसार संतोष कौशल (प्रदेश सचिव) एवं मुकेश देवांगन (जिला प्रमुख) के संयुक्त नेतृत्व में माननीय जिलाधीश तथा माननीय पुलिस अधीक्षक महोदय को आमजन की समस्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा गया।

प्रेस को जानकारी देते हुए कमलेश गुप्ता ने बताया कि बेलतरा विधानसभा अंतर्गत ग्राम लक्षनपुर के ग्रामीणों की मांग पर लक्षनपुर से अमतरा तक सड़क निर्माण की मांग की गई है। वर्तमान में ग्राम लक्षनपुर एवं आसपास के ग्रामीणों को उक्त मार्ग के लिए पेंडरवा-गोंदिया होकर 20 से 25 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ता है। जबकि यदि प्रशासन द्वारा लक्षनपुर से अमतरा तक मात्र 2 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जाता है, तो यह मार्ग सेनदरी और कछार से जुड़ जाएगा, जिससे ग्रामीणों को लंबी दूरी तय करने से राहत मिलेगी और समय की भी बचत होगी। शिवसेना ने ग्रामीणजनों के समर्थन में माननीय जिलाधीश को ज्ञापन सौंपकर इस समस्या से अवगत कराया।
शहर में बढ़ती नशाखोरी पर कार्रवाई की मांग:
इसके अतिरिक्त शहर में खुलेआम चल रही नशाखोरी और नशीले पदार्थों की बिक्री पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर माननीय पुलिस अधीक्षक को भी ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया गया कि पुराना बस स्टैंड, जिला अस्पताल के पीछे का हिस्सा, करबला, टिकरापारा, मगरपारा, चांटीडीह सहित शहर के कई क्षेत्रों में दवा, इंजेक्शन, नाइट्रॉ गोली, गांजा जैसे नशीले पदार्थ खुलेआम बिक रहे हैं। इससे युवा वर्ग और कई परिवार प्रभावित हो रहे हैं तथा अपराधों में भी वृद्धि हो रही है। इस पर रोक लगाने हेतु नशा करने वालों एवं नशीले पदार्थ बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से:
इस दौरान संतोष कौशल, मुकेश देवांगन, नवीन यादव, कमलेश गुप्ता, प्रमोद धीवर, शुभम गुप्ता, संतोष पटेल, सनत कुमार साहू, दीपक कुमार मानिकपुरी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








