
संपादक धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ तिल्दा-नेवरा के BNB स्कूल मैदान में उमड़ा आस्था का सैलाब, धूमधाम से मनाया गया ‘प्रभु श्री राम जन्मोत्सव’
तिल्दा-नेवरा। नगर के ऐतिहासिक BNB स्कूल मैदान में आयोजित भव्य श्रीमद श्री राम कथा के तीसरे दिन आज श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। स्वर्गीय सोन चंद वर्मा स्मृति फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक महोत्सव में अयोध्या की प्रख्यात मानस विदुषी पूज्या दीदी देवी चंद्रकला ने भगवान श्री राम के दिव्य जन्मोत्सव का भावपूर्ण प्रसंग सुनाया।
जैसे ही व्यासपीठ से “भय प्रगट कृपाला, दीनदयाला” का स्वर गूँजा, पूरा पंडाल भक्ति में डूब गया। हजारों श्रद्धालु झूम उठे और वातावरण पुष्प वर्षा, शंखनाद व जयघोष से गूंज उठा।
प्रमुख जनों की उपस्थिति और मार्गदर्शन: इस आध्यात्मिक आयोजन में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री माननीय टंक राम वर्मा एवं आयोजन के मुख्य संयोजक पुष्पराज वर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने व्यासपीठ का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि की कामना की।
सामूहिक प्रयासों से सफल हो रहा आयोजन:
इस विशाल धार्मिक समागम को सुव्यवस्थित और सफल बनाने में नगर के वरिष्ठ जनों एवं जनप्रतिनिधियों की अहम भूमिका रही। आयोजन स्थल पर पेयजल, बैठक व्यवस्था एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिससे दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं को कथा श्रवण में सुविधा मिल रही है।
आयोजन का उद्देश्य: मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि भगवान श्री राम का जीवन मर्यादा, सेवा और सत्य का सबसे बड़ा संदेश देता है, जिसे अपनाकर समाज को नई दिशा मिल सकती है।
आगामी प्रसंग: कथा के चौथे दिन कल भगवान श्री राम की बाल लीलाओं तथा ताड़का वध जैसे प्रेरक प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। आयोजन समिति ने समस्त धर्मप्रेमियों से सपरिवार पधारने का आग्रह किया है।








