
संपादक धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ 04 माह से फरार लूट आरोपी गिरफ्तार, एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा गया
तिल्दा-नेवरा | 02 फरवरी 2026
थाना तिल्दा-नेवरा (जिला रायपुर) पुलिस ने लूट के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 04 माह से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के साथ एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पकड़ा है। दोनों को न्यायालय में पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।
मामला अपराध क्रमांक 493/2025 अंतर्गत धारा 296, 115(2), 351(2), 309(6), 61(2) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज है।
क्या है पूरा मामला:
पुलिस के अनुसार आरोपी अपने तीन अन्य साथियों के साथ नवंबर माह में बगदई शराब दुकान के पास लूटपाट की योजना बनाकर पहुंचे थे। आरोपियों ने चाकू दिखाकर एक व्यक्ति से मारपीट करते हुए उसका वीवो मोबाइल और नकद 500 रुपए लूटकर फरार हो गए थे।
घटना के बाद तिल्दा-नेवरा थाना में लूट का प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन अन्य साथी तब से फरार थे।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी:
मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने फरार आरोपी दुर्गेश यादव और उसके साथ मौजूद विधि से संघर्षरत बालक को तिल्दा में घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने अपराध करना स्वीकार किया।
मोटरसाइकिल जब्त:
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल CG 04 QJ 1514 (कीमत लगभग 30,000 रुपये) को जब्त किया है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम-पता:
दुर्गेश यादव पिता शिवपालन यादव, उम्र 19 वर्ष,
पता – वार्ड क्रमांक 17, पुराना चीरघर के पास, तिल्दा,
थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर (छ.ग.)
जप्त सामग्री:
✅ एक मोटरसाइकिल (CG 04 QJ 1514)








