
संपादक धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ परिशांति भंग कर उपद्रव करने वाले असामाजिक तत्व जेल भेजे गए, तिल्दा-नेवरा पुलिस की कार्रवाई जारी
तिल्दा-नेवरा | 02 फरवरी 2026
क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम खमरिया, सिरवे एवं भूरसुदा में जबरन विवाद और मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन असामाजिक तत्व अत्यधिक उग्र होकर लड़ाई-झगड़े एवं मारपीट पर उतारू हो गए। इसके बाद पुलिस ने तत्काल धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय तिल्दा-नेवरा में पेश किया।
जहां अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ जेल वारंट जारी कर उन्हें जेल भेज दिया गया।

असमाजिक तत्वों के नाम-पते:
1. बलदेव धिवर, पिता प्रीतम धिवर, उम्र 19 वर्ष, ग्राम सिरवे
2. दीपक धीवर, पिता कोदू राम धिवर, उम्र 19 वर्ष, ग्राम सिरवे
3. होरी लाल यादव, पिता राम प्रसाद यादव, उम्र 21 वर्ष, ग्राम धनगवा, शहडोल (म.प्र.), हाल ग्राम खमरिया, जिला रायपुर
4. अशोक साहू, पिता रामचंद्र साहू, उम्र 38 वर्ष, ग्राम महुआ गांव, जिला सिंगरौली (म.प्र.), हाल ग्राम खमरिया, जिला रायपुर
5. क्रिस सोनवानी, पिता ओमप्रकाश सोनवानी, उम्र 19 वर्ष, ग्राम भूरसुदा, जिला रायपुर
6. जयप्रकाश वर्मा, पिता सुरेश वर्मा, उम्र 22 वर्ष, ग्राम भूरसुदा, जिला रायपुर
पुलिस प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।








