
संपादक धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ ट्रेलर की टक्कर से 3 की मौत, 2 घायल: तिल्दा नेवरा पुलिस ने चालक गिरफ्तार कर भेजा जेल
तिल्दा नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे-30 स्थित 22 मील चौक, ग्राम भूमिया में ट्रेलर की टक्कर से तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल भेज दिया है।
प्रेस सूचना के अनुसार यह हादसा 30 जनवरी 2026 की रात करीब 8:00 बजे हुआ। दुर्घटना में शामिल ट्रेलर/लंबी हाईवा वाहन क्रमांक CG 10 BJ 5311 को चालक अरुण कुमार राम (24 वर्ष), निवासी मझियाव थाना मझियायों, जिला गढ़वा (झारखंड) चला रहा था। पुलिस के अनुसार चालक ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए हादसा किया, जिससे जानमाल की हानि हुई।
मृतकों के नाम:
1. घनाराम यदु (35 वर्ष) पिता फेरहा यदु, ग्राम भूमिया
2. लक्ष्मीनारायण उर्फ भकला यदु (39 वर्ष) पिता फिरंता यदु, ग्राम भूमिया
3. देवेन्द्र निषाद (24 वर्ष) पिता संतोष निषाद, ग्राम भूमिया
घायलों के नाम:
1. ओमप्रकाश निषाद (26 वर्ष) पिता बिहारी निषाद, ग्राम भूमिया
2. अश्वनी साहू (43 वर्ष) पिता भगवती प्रसाद साहू, ग्राम बिटकुली थाना सुहेला
घायलों का इलाज सिमगा/रायपुर में जारी है। ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला है कि मृतक अपने निजी कार्य से लौटकर घर जा रहे थे।
पुलिस कार्रवाई:
थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 46/2026 के तहत धारा 105, 125(a) BNS में केस दर्ज किया गया है। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर रिमांड पर केंद्रीय जेल दाखिल कराया गया है। वहीं, आरोपी चालक के लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी की जा रही है।
घटना के बाद रायपुर (ग्रामीण) पुलिस ने बलौदाबाजार पुलिस को सूचना देकर नाकेबंदी कर वाहन को जप्त किया।
(जय जोहार सीजी न्यूज़ के लिए रिपोर्ट)








