
हरि ओम विश्वकर्मा की रिपोर्ट/ सेवा सहकारी समितियों में धान विक्रय की अवधि बढ़ाने शिवसेना की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बेमेतरा। शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी ने सेवा सहकारी समितियों में किसानों के धान विक्रय की समय-सीमा बढ़ाने की मांग उठाई है। पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव दाऊ राम चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 में धान खरीदी के लिए प्रतिदिन खरीदी का जो लिमिट तय किया गया है, वह बहुत ही कम है, जिससे किसानों को परेशानी हो रही है।
उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने धान खरीदी को लेकर जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया जाए और जब तक किसानों का पूरा धान नहीं बिक जाता, तब तक खरीदी प्रक्रिया बंद न की जाए।
दाऊ राम चौहान ने कहा कि 31 जनवरी 2026 तक निर्धारित समय-सीमा में मौजूदा गति से धान खरीदी पूरी होना संभव नहीं है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन को पत्र प्रेषित कर जिला कलेक्टर प्रतिष्ठा मंमगई को ज्ञापन सौंपते हुए खरीदी की समय सीमा बढ़ाने की मांग की गई।








