
संपादक धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ सारंगढ़ में 8 फरवरी को होगा प्रदेश स्तरीय सतनामी समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन
छत्तीसगढ़ | सारंगढ़-बिलाइगढ़
छत्तीसगढ़ गुरु घासीदास मिनीमाता सतनामी समाज विवाह समिति एवं समस्त सतनामी समाज सारंगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 8 फरवरी 2026 (रविवार) को प्रदेश स्तरीय सतनामी समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह गरिमामय आयोजन सारंगढ़ स्थित ज्ञान स्थल पुष्प वाटिका (कलेक्टर परिषद के पास) में सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ होगा।

गुरु खुशवंत साहेब होंगे मुख्य अतिथि:
इस सामाजिक समागम के मुख्य अतिथि गुरु खुशवंत साहेब होंगे। उनकी उपस्थिति समाज के युवाओं, अभिभावकों एवं उपस्थित जनसमुदाय के लिए प्रेरणास्रोत होगी। कार्यक्रम में प्रदेशभर से समाज के गणमान्य नागरिक, प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में युवक-युवतियाँ शामिल होंगे।

विवाह योग्य युवाओं को मिलेगा एक सशक्त मंच:
आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य आज के भागदौड़ भरे समय में परिवारों को योग्य जीवनसाथी चयन में आ रही कठिनाइयों को दूर करना है। यह मंच समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के साथ-साथ विधवा, विधुर एवं वैधानिक रूप से तलाकशुदा भाई-बहनों को भी पुनर्विवाह के माध्यम से नए जीवन की शुरुआत करने का अवसर प्रदान करेगा।

पंजीयन प्रक्रिया जारी:
सम्मेलन में भाग लेने हेतु अग्रिम पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। जिन लोगों का अग्रिम पंजीयन किसी कारणवश नहीं हो पाया है, उनके लिए कार्यक्रम के दिन 8 फरवरी को स्थल पर भी पंजीयन की सुविधा सुबह से उपलब्ध रहेगी।
अग्रिम पंजीयन हेतु संपर्क सूत्र:-
इच्छुक प्रतिभागी निम्नलिखित संपर्क नंबरों पर संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते हैं—
इंजी. अजय कोसले: 76976-26376
नंदराम सुमन: 89659-75402
छोटेलाल जोल्हे: 91795-11906
गुलशन सुमन: 93992-70675
रामभरोस जांगड़े: 62618-20784
समाज से अधिकाधिक सहभागिता की अपील:
आयोजक समिति छत्तीसगढ़ गुरु घासीदास मिनीमाता सतनामी समाज (विवाह) समिति ने प्रदेश पदाधिकारियों, समाज के वरिष्ठजनों एवं समस्त सतनामी समाज से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा सामाजिक एकता, समरसता और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करें।








