
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा के हाथों जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलतराम पाल सम्मानित
बलौदाबाजार। हथबंद स्थित बलौदाबाजार ऑडिटोरियम में साधना न्यूज़ मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में आयोजित “बलौदाबाजार–भाटापारा नवविकास दृष्टि कॉन्क्लेव एवं सम्मान समारोह–2026 : कल, आज और कल” गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर हथबंद नवापारा मंडल अध्यक्ष एवं सिमगा जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलतराम पाल को उनके उल्लेखनीय जनसेवा एवं विकासात्मक कार्यों के लिए सील्ड भेंट प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान माननीय कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा के करकमलों से प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में सुशासन सरकार के दो वर्षों की उपलब्धियों एवं विकास यात्रा पर सारगर्भित और विचारोत्तेजक चर्चा हुई। वक्ताओं ने क्षेत्रीय विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा भविष्य की विकास रणनीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सनम जांगड़े, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
समारोह ने बलौदाबाजार–भाटापारा क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को सुदृढ़ किया तथा जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित कर समाज को प्रेरणादायी संदेश दिया।








