
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ नाकोडा प्लांट में घुसकर मारपीट करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार
ड्यूटी के दौरान सोते पाए जाने पर शिकायत से थे नाराज़, पुलिस ने की तत्पर कार्रवाई
तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर।
थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने नाकोडा कंपनी खम्हरिया में जबरन घुसकर मारपीट करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ड्यूटी के दौरान सोते पाए जाने की शिकायत कंपनी में किए जाने से नाराज़ थे और उसी रंजिश के चलते उन्होंने हमला किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपीगण दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को कंपनी के गेट से प्रार्थी को बाहर बुलाकर झगड़ा करने लगे। प्रार्थी जब गेट के अंदर गार्ड रूम के पास बातचीत कर रहा था, तभी आरोपी एक राय होकर कंपनी के गेट को अवैधानिक रूप से खोलकर अंदर घुस आए और प्रार्थी एवं एक अन्य कर्मचारी को खींचकर बाहर ले गए। इसके बाद आरोपियों ने हाथ, मुक्का, बेल्ट और पहने हुए स्टील के चूड़े से मारपीट कर चोट पहुंचाई और घटना के बाद फरार हो गए।
पुलिस द्वारा लगातार तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को ग्राम खम्हरिया से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं —
1️⃣ तुषार पोर्ते पिता मकसुदन पोर्ते (22 वर्ष)
2️⃣ शंकर मंडावी पिता बालक सिंह मंडावी (25 वर्ष)
3️⃣ दिलेश्वर पोर्ते पिता धर्मेन्द्र पोर्ते (22 वर्ष)
4️⃣ रिक्की पोर्ते पिता ललकार पोर्ते (19 वर्ष)
5️⃣ प्रकाश मंडावी पिता सतानंद मंडावी (35 वर्ष)
सभी आरोपी ग्राम खम्हरिया, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर के निवासी हैं।
पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त स्टील का चूड़ा और बेल्ट जब्त किया है।
मामले में अपराध क्रमांक 437/2025 दर्ज कर धारा 296, 115(2), 351(2), 331(5), 3(5) बी.एन.एस. के तहत कार्यवाही की गई है।















