
📍 रायपुर (छत्तीसगढ़)। संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल।
थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ और शराब बिक्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने गांजा और देशी शराब की बिक्री में संलिप्त आरोपियों से करीब ₹20,700 की अवैध सामग्री जब्त की है।
🚨 पकड़े गए आरोपी एवं जप्त मशरूका:
1️⃣ गोपी देवार, पिता गोपाल देवार (25 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 15 देवार पारा तिल्दा —
👉 जप्त: मादक पदार्थ गांजा 01 किलो 100 ग्राम, कीमत ₹15,000
2️⃣ शेख शाजिद उर्फ राजा, पिता शेख महमूद (27 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 19 तिल्दा बस्ती —
👉 कार्यवाही: गांजा पीते पाए जाने पर धारा 27 NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई
3️⃣ भागचंद जोशी, पिता स्वर्गीय श्यामलाल जोशी (55 वर्ष), निवासी पुरानी बस्ती नेवरा —
👉 जप्त: 26 पौवा देशी मसाला शराब, कीमत ₹2,600 व बिक्री रकम ₹400
4️⃣ गुलाब धीरज, पति पन्ना लाल धीरज (30 वर्ष), निवासी बिलाडी —
👉 जप्त: 24 पौवा देशी मसाला शराब, कीमत ₹2,400 व बिक्री रकम ₹300
📦 कुल जब्त संपत्ति: ₹20,700
👮♂️ पुलिस की कार्रवाई:
दिनांक 11 अक्टूबर 2025 को थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा अवैध कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा। सभी के खिलाफ अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध किए गए हैं।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर, एवं नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के “निजात नशामुक्ति अभियान” के तहत की गई।
अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी, उप निरीक्षक अरुण भोई, सउनि अमिला नाग, प्र0आर0 राजेश सिकरवार एवं साइबर टीम ने संयुक्त रूप से किया।













