
📢 संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ छत्तीसगढ़ राज्य उच्च शिक्षा परिषद की 6वीं बैठक सम्पन्न — नई शिक्षा नीति व सेमीकंडक्टर ट्रेनिंग पर जोर
नवा रायपुर। मंत्रालय महानदी भवन में आज छत्तीसगढ़ राज्य उच्च शिक्षा परिषद की 6वीं बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य की उच्च शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने को लेकर कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई।
बैठक में सबसे पहले उच्च शिक्षा संबधी बजट योजना तथा स्टेट हायर एजुकेशन प्लान (SHEP) की समीक्षा की गई। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बजट का उपयोग पारदर्शिता और प्राथमिकता के आधार पर हो, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके।
इसके साथ ही नई शिक्षा नीति (NEP-2020) के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया। परिषद ने स्पष्ट किया कि नई शिक्षा नीति के प्रावधानों से न केवल शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी, बल्कि विद्यार्थियों को रोजगारपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुकूल भी बनाया जा सकेगा।
बैठक में एक और बड़ा निर्णय यह लिया गया कि छत्तीसगढ़ राज्य में इलेक्ट्रॉनिक और सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसके लिए शीघ्र ही रूपरेखा तैयार करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं। इससे प्रदेश के युवाओं को नए तकनीकी क्षेत्रों में रोजगार और स्टार्टअप अवसर मिल सकेंगे।
🔍 बैठक के मुख्य बिंदु:
उच्च शिक्षा बजट योजना और SHEP की समीक्षा!
NEP-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिशा-निर्देश!
इलेक्ट्रॉनिक एवं सेमीकंडक्टर प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश!
शिक्षा को रोजगारपरक और तकनीकी दृष्टि से मजबूत बनाने पर जोर!
बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सभी योजनाओं को प्राथमिकता के साथ लागू किया जाएगा।















