
🌊 संवाददाता हरिराम देवांगन/ लगातार बारिश से हसदेव नदी का मंजर – सफाई को लेकर जल विभाग लापरवाह 🚨
📍 जिला उपमुख्यालय – चांपा
👉 जांजगीर-चांपा में लगातार हो रही बारिश से हसदेव नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुँच गया था। हालात इतने बिगड़े कि प्रशासन को नदी किनारे रहने वाले लोगों को मुनादी कर चेतावनी देनी पड़ी। यह साफ दर्शाता है कि नदी किनारे बाढ़ का मंजर कितना भयावह रहा होगा।
💧 अब जलस्तर घटने लगा है, लेकिन इसके साथ ही एक और समस्या सामने आई है। हसदेव नदी में बने एनीकेट के गेटों पर भारी गंदगी का अम्बार देखने को मिल रहा है। यह नजारा बताता है कि तेज बारिश और बाढ़ के दौरान किस कदर कचरा नदी में बहकर जमा हो गया।
⚠️ चिंताजनक बात यह है कि जल संसाधन विभाग पूरी तरह बेपरवाह नज़र आ रहा है। विभाग ने केवल चेतावनी बोर्ड लगाकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। न तो मौके पर निरीक्षण किया गया है और न ही सफाई की पहल।
❓ अब बड़ा सवाल यह है कि –
क्या यह गंदगी ऐसे ही सड़ती रहेगी?
या फिर विभाग की टीम समय रहते आकर सफाई करेगी?
📢 फिलहाल स्थानीय लोग जल विभाग की लापरवाही पर सवाल खड़े कर रहे हैं और जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।














