
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ गणेश विसर्जन के दौरान हुड़दंग मचाने वाले बदमाश गिरफ्तार
थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़)
➡️ 06 हुड़दंगियों को भेजा गया जेल:
दिनांक 09 सितंबर 2025 की रात्रि में मोहभट्टापारा, नेवरा में गणेश विसर्जन के दौरान कुछ युवकों द्वारा गणेश समिति के सदस्यों के साथ झगड़ा-मारपीट की गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 143/25 धारा 170, 126, 135(3) BNSS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उन्हें जेल भेज दिया गया।
आरोपियों के नाम:
1. शिवम देवांगन पिता स्व. अशोक देवांगन, उम्र 27 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 08, दिनदयाल उपाध्याय चौक, खरोरा, जिला रायपुर।
2. आदित्य सिंह ध्रुव पिता छत्ता प्रसाद ध्रुव, उम्र 22 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 04, खरोरा, जिला रायपुर।
3. अनिल साहू पिता बिहारी लाल साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 08, खरोरा, जिला रायपुर।
4. दीपक मानिकपुरी पिता पंचूदास मानिकपुरी, उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 66, कुम्हारपारा, राजीव गांधी चौक, बिलासपुर।
5. ठाकुर राम ध्रुव उर्फ़ मोंटू पिता स्व. जय ध्रुव, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 07, धुरंधर वार्ड, भाठापारा, जिला बलौदाबाजार।
6. अनेश कंडरा पिता हजारी कंडरा, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 03, कंडरा पारा, खरोरा, जिला रायपुर।
👉 थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने बताया कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।