
साइबर जागृति अभियान में शामिल होकर बनें साइबर जागरूक नागरिक
तिल्दा-नेवरा। रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से “साइबर जागृति अभियान” चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
रायपुर ग्रामीण पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान से अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर “साइबर जागरूक नागरिक” बनें और साइबर अपराधों के खिलाफ जागरूकता का संदेश समाज तक पहुंचाएं।
अभियान से जुड़ने के लिए निर्धारित लिंक पर क्लिक अथवा दिए गए QR कोड को स्कैन कर प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। प्रक्रिया पूरी करने के बाद नागरिकों की सेल्फी तैयार होगी, जिसे वे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ा सकते हैं।
मंत्री एवं नगर पालिका अध्यक्ष ने भी लिया अभियान में हिस्सा:
रायपुर ग्रामीण पुलिस के साइबर जागृति अभियान के अंतर्गत माननीय मंत्री जी एवं नगर पालिका अध्यक्ष महोदया ने भी अभियान का हिस्सा बनकर सेल्फी ली और साइबर जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान आम नागरिकों से भी साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने तथा अभियान से जुड़कर साइबर जागरूक नागरिक बनने का संकल्प लेने की अपील की गई।
पुलिस ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते समय सतर्कता बरतें और किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या ऑनलाइन गतिविधि से सावधान रहें। साइबर अपराध के विरुद्ध जागरूकता ही बचाव का महत्वपूर्ण माध्यम है।
तिल्दा-नेवरा पुलिस की अपील—
“सतर्क रहें, सुरक्षित रहें—साइबर जागरूक नागरिक बनें।”
आइए, हम सभी मिलकर साइबर अपराध के विरुद्ध जागरूकता का संदेश फैलाएं और एक सुरक्षित डिजिटल समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।

















