
संवाददाता राजू पाल/ गुरु पूर्णिमा पर भाजपा नवापारा हथबंद मंडल ने किया गुरुओं का सम्मान
हथबंद। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा नवापारा हथबंद मंडल द्वारा गुरुओं के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेवानिवृत्त प्रधानपाठक रेशमलाल अनंत के निवास पर संपन्न हुआ, जहां शिक्षकों का साल, श्रीफल, गुलदस्ता भेंटकर और चरण स्पर्श कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. दौलतराम पाल ने कहा कि “गुरु ही हमारे जीवन के मार्गदर्शक हैं।” जिन्होंने हमें शिक्षा, संस्कार और सही दिशा दी है, उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। उनके आशीर्वाद से ही सफलता प्राप्त होती है।
इस अवसर पर भाजपा मंडल के नवनियुक्त उपाध्यक्ष कल्याण ध्रुव का भी साल भेंटकर सम्मान किया गया।
भाजपा मंडल ने गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु का आशीर्वाद ही हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में विशेष रूप से जनपद पंचायत सिमगा के अध्यक्ष डॉ. दौलतराम पाल, सरपंच ढलेश्वरी नरेश अनंत, पूर्व सरपंच विद्या वर्मा, शाला समिति उपाध्यक्ष जीतू यादव, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष धन्ना धनेश्वर निषाद, कल्याण ध्रुव, मीडिया प्रभारी प्रकाश पाल, सोशल मीडिया प्रभारी धनीराम रजक, पंच मूलचंद टंडन, संतराम ध्रुव, अवधराम ध्रुव, देवदास, रूपचंद पाटिल, भारत चतुरे, दुलेश्वर अनंत, मुक्तेश्वर, समीर अनंत, छात्र–छात्राएँ सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी ने गुरुओं का आशीर्वाद लेकर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
सबसे पहले न्यूज़ अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल को लाइक सब्सक्राइब शेयर कमेंट कीजिए