
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ अस्मिता खेलो इंडिया वेटलिफ्टिंग राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खपरीकला की सात बालिकाओं का चयन
तिल्दा। दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक के ग्राम महुदा (झीट) में आगामी 13 जुलाई, रविवार को आयोजित होने वाली अस्मिता खेलो इंडिया वेटलिफ्टिंग राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खपरीकला की सात छात्राओं का चयन हुआ है।
विद्यालय की जिन छात्राओं ने अपना स्थान सुनिश्चित किया है, उनके नाम और भार वर्ग इस प्रकार हैं —
48 किलोग्राम (जूनियर) वर्ग में चांदनी पटेल,
48 किलोग्राम (सीनियर) वर्ग में दीप्ति निषाद,
51 किलोग्राम वर्ग में रेशमी निषाद,
58 किलोग्राम वर्ग में कीर्ति निषाद,
69 किलोग्राम (जूनियर) वर्ग में साक्षी वर्मा,
69 किलोग्राम (सीनियर) वर्ग में मानसी वर्मा तथा
77 किलोग्राम वर्ग में दामिनी यादव का चयन हुआ है।

तिल्दा ब्लॉक से इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों का चयन होना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। इन खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए मानसिक, तकनीकी और शारीरिक रूप से तैयार करने में कोच नीतू देवदास एवं मैनेजर पूनमरानी वर्मा का अहम योगदान रहा।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष डागेश्वर साहू और विद्यालय के प्राचार्य पोलिकार्प तिर्की ने सभी चयनित बालिकाओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सबसे पहले न्यूज़ अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल को लाइक और सब्सक्राइब शेयर कमेंट जरुर कीजिए











