
संवाददाता राजू पाल/ कल्याण ध्रुव भाजपा नवापारा मंडल के उपाध्यक्ष नियुक्त, लावर गांव में खुशी का माहौल
हथबंद। ग्राम लावर निवासी भाजपा कार्यकर्ता कल्याण ध्रुव को भाजपा नवापारा मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की सूचना मिलते ही लावर सहित हथबंद क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय स्तंभ चौक पर आतिशबाजी और गुलाल उड़ाकर उनका अभिनंदन किया।
कल्याण ध्रुव लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं और पार्टी के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य कर रहे हैं। उनका सादगीपूर्ण स्वभाव, संगठन के प्रति समर्पण और युवाओं को प्रेरित करने की क्षमता उनकी इस सफलता का आधार रही। गांव में आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया।
इस मौके पर मनोज ध्रुव, फग्गू राम, अवध चक्रधारी, आनंद ध्रुव, वसंतगिरी गोस्वामी, गोवर्धन ध्रुव, दादू ध्रुव, श्याम नेताम, गणेश राम, जगार राम, हरिशंकर लोहार, मुकेश यादव, संतोष ध्रुव, श्रीराम यादव, बिसाहू ध्रुव, रूपेंद्र ध्रुव, निरंजन ध्रुव, राहुल ध्रुव, राहुल लोढ़ी, किशन यादव, शिवराम ध्रुव, गोविंद ध्रुव, आदित्य राम, युवराज सिंह, सोकेत ध्रुव, शीतल ध्रुव सहित अनेक कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।
भाजपा नेताओं ने उनकी नियुक्ति को संगठन में युवाओं की बढ़ती भागीदारी का प्रतीक बताया और विश्वास जताया कि श्री ध्रुव अपने कार्यों से नवापारा मंडल को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
कल्याण ध्रुव ने सभी ग्रामवासियों और वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने संगठन विस्तार, युवाओं की भागीदारी और ग्रामीण विकास को अपनी प्राथमिकता बताया।
प्लीज हमारे चैनल को लाइक सब्सक्राइब शेयर कमेंट जरुर कीजिए….