
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ कन्या भारती और किशोर भारती का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न..
रायपुर। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती विहार (बालक/बालिका) में शनिवार को कन्या भारती और किशोर भारती के नवगठित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से की गई।

मुख्य अतिथि शुभम ठाकुर और विशेष अतिथि भुनेश्वर यादव ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या उत्तरा वर्मा, बालक विभाग के प्राचार्य गिरीश चंद्र वर्मा, आचार्यगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कन्या भारती की सेनापति दीक्षा साहू, अध्यक्ष दिया राहंगडाले, सचिव आकांक्षा ठाकुर, प्रार्थना प्रमुख अनन्या ताम्रकार और प्रमुख देवेश्वरी भारती बनीं। किशोर भारती के सेनापति राजा साहू, अध्यक्ष यशदीप यादव, सचिव गौरव सेन, प्रार्थना प्रमुख वेदप्रकाश साहू, प्रमुख गीतेश ठाकुर और अनुशासन प्रमुख अभिषेक साहू चुने गए।

प्राचार्या उत्तरा वर्मा ने सभी को अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का समापन सपना अग्रवाल के आभार प्रदर्शन और शांति पाठ के साथ हुआ।
सबसे पहले न्यूज़ अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल को लाइक सब्सक्राइब शेयर कमेंट जरुर कीजिए।