
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ कोहका में स्व. भरत जायसवाल की दशगात्र पर श्रद्धांजलि सभा, अनेक गणमान्यजन हुए शामिल
कोहका। ग्राम कोहका में आज स्वर्गीय भरत जायसवाल की दशगात्र के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता एवं निगम मंडल आयोग तथा पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष शैलेश नितिन द्विवेदी एवं जनपद सदस्य देवव्रत शर्मा (गोलू) विशेष रूप से उपस्थित हुए। अतिथियों सहित समाज के कई बुद्धिजीवीजन एवं गणमान्य नागरिकों ने दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर कनौजिया जायसवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र जायसवाल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए स्व. भरत जायसवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
कार्यक्रम उपरांत कनौजिया जायसवाल समाज, छत्तीसगढ़ के विभिन्न पदाधिकारियों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समाज की एकजुटता एवं सेवा भावना को बनाए रखने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर शोक संवेदना प्रकट करने वाले प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार रहे:

1. सत्येंद्र जायसवाल – प्रदेश अध्यक्ष
2. रामगोपाल जायसवाल – युवा प्रकोष्ठ, प्रदेश अध्यक्ष
3. मालिक राम जायसवाल – जिलाध्यक्ष, बिलासपुर
4. धीरेंद्र जायसवाल – जिलाध्यक्ष, बलौदा बाजार/रायपुर
5. देव कुमार जायसवाल – जिलाध्यक्ष, जांजगीर-चांपा
श्रद्धांजलि सभा में समाज के अन्य वरिष्ठजनों, परिजनों और बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने भी भाग लिया तथा स्व. भरत जायसवाल के प्रति श्रद्धा व सम्मान व्यक्त किया।
