
संवेदनशील क्षेत्रों में तिल्दा पुलिस का सघन चेकिंग अभियान
संदिग्ध रूप से घूम रहे 21 लोगों पर BNSS की धारा 126/135 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
तिल्दा-नेवरा। अपराधों की रोकथाम और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से तिल्दा-नेवरा पुलिस ने शुक्रवार को देवार बस्ती, अटल आवास, मोहभट्टा पारा सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान बिना उचित कारण संदिग्ध रूप से घूम रहे अन्य स्थानों के लोगों से पूछताछ कर उनकी पहचान की गई। पुलिस ने उन्हें अनावश्यक रूप से क्षेत्र में नहीं घूमने की समझाइश देते हुए आवश्यक निर्देश भी दिए।

पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कुल 21 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 126/135 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी एवं चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। संदिग्ध अथवा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संवाददाता: धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735


















