
संगठन विस्तार को मिलेगी रफ्तार, अविनाश वाधवा को तिल्दा-नेवरा की कमान
तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन की तिल्दा-नेवरा क्षेत्र की बैठक सासाहोली स्थित विश्राम गृह में आयोजित हुई। बैठक में पत्रकार हितों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के साथ संगठन को मजबूत एवं विस्तारित करने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में अविनाश वाधवा को सर्वसम्मति से छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन तिल्दा-नेवरा ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। उपस्थित पत्रकारों ने उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी एवं रायपुर जिलाध्यक्ष शैलेश सिंह राजपूत ने कहा कि संगठन पत्रकारों के हितों की रक्षा के साथ जनहित के मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाता रहेगा। उन्होंने कहा कि आगामी बैठक में संगठन विस्तार को लेकर कार्ययोजना तैयार की जाएगी तथा सक्रिय और कर्मठ पत्रकारों को जिला एवं विधानसभा स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
उन्होंने पत्रकारों से संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में धीरेन्द्र जायसवाल, पवन बघेल, संतोष यदू, प्रकाश जोशी, श्रीराम चौहान, आशु वर्मा, अजय तिवारी, महेश भट्ट, पंकज साहू, नेतराम साहू सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।



















