
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ गौरव जायसवाल ने 10वीं में 85.8% अंक प्राप्त कर समाज का नाम किया रोशन
आरसमेटा/जांजगीर-चांपा:
Nuvoco Public School, Gopal Nagar में अध्ययनरत छात्र गौरव जायसवाल, पिता तीरथ राम जायसवाल एवं माता रूपा जायसवाल ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 85.8% अंक अर्जित कर अपने परिवार, विद्यालय और जायसवाल समाज का नाम गौरवान्वित किया है।
गौरव की इस उपलब्धि पर कनौजिया जायसवाल समाज, छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों एवं समाजजनो ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। समाज ने गौरव की इस सफलता को प्रेरणादायक बताया है और इसे आने वाली पीढ़ी के लिए एक मिसाल माना है।
शुभकामनाएं देने वाले समाजिक पदाधिकारी:
1. सत्येंद्र जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष
2.रामगोपाल जायसवाल, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष
3.मालिक राम जायसवाल, जिलाध्यक्ष बिलासपुर
4.धीरेंद्र जायसवाल, जिलाध्यक्ष बलौदा बाजार/रायपुर
5.देव कुमार जायसवाल, जिलाध्यक्ष जांजगीर-चांपा
6.शिव कुमार जायसवाल, सचिव
7.दशरथ जायसवाल, सहसचिव
8.त्रियोगी नारायण जायसवाल, अंकेक्षक
9.सुखदेव जायसवाल, कोषाध्यक्ष
10.हरिश्चंद्र जायसवाल, संरक्षक
11.राजेंद्र जायसवाल, वरिष्ठ सदस्य
समाज के समस्त पदाधिकारियों ने इस अवसर पर गौरव जायसवाल को ढेरों बधाइयां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की है।