
कनौजिया जायसवाल समाज का वार्षिक अधिवेशन सिंधु भवन तोरवा में एक दिवसीय महासभा का आयोजन किया गया।
यह आयोजन सिंधु भवन, बिलासपुर में रामगोपाल जायसवाल युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के प्रयास से संपन्न हुआ।

प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र जायसवाल ने सहस्त्रबाहु की छाया चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर पूजन किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मंसाराम जायसवाल, कोसाध्यक्ष सुखदेव जायसवाल, सचिव शिवकुमार जायसवाल, जिला अध्यक्ष मालिक राम जायसवाल, जिलाध्यक्ष देव कुमार जायसवाल, सहसचिव दशरथ जायसवाल, जिलाध्यक्ष धीरेंद्र जायसवाल, अंकेषण त्रियोगी नारायण जायसवाल, युवा प्रकोष्ठ रामगोपाल जायसवाल, और संरक्षक हरिचंद जायसवाल उपस्थित रहे।
कन्नौजिया जायसवाल समाज का धीरेंद्र जायसवाल को बलौदा बाजार जिला अध्यक्ष पद से सम्मानित किया गया, साथ ही प्रशांत जायसवाल को कसडोल नगर अध्यक्ष बनाया गया।

महानगर बिलासपुर की महापौर पूजा विधानी का स्वागत सुमन जायसवाल और रंजीता जायसवाल ने पुष्पगुच्छ से किया। महापौर ने कहा, “महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। महिला दिवस मनाने का मकसद महिलाओं को सशक्त बनाना और समाज की प्रगति, शांति और विकास की सक्षमता बढ़ाना है।”
उन्होंने आगे कहा, “किसी राष्ट्र की सही प्रगति महिला सशक्तिकरण से होती है। इसलिए हम महिलाओं को समान अवसर और अधिकार देने में विश्वास करते हैं। हमारी पहल यह लक्ष्य पाने की दिशा में एक छोटा कदम है। हमें विश्वास है कि अन्य संस्थान भी बराबरी के सिद्धांत का पालन करेंगे और महिला सशक्तिकरण की दिशा में इस तरह के कदम उठाएंगे।”
महापौर पूजा विधानी ने गर्व से कहा, “हर तरह की जिम्मेदारी उठाने वाली महिलाओं पर हमें गर्व है। यह दृढ़ विश्वास है कि वे उत्कृष्ट कार्य करेंगी।”
उन्होंने समाज के विकास के लिए इस तरह की बैठक को महत्वपूर्ण बताया और कहा, ” स्वजातीय बंधुओं का भारी मात्रा में उपस्थित होना कनौजिया जयसवाल समाज की एकता को दर्शाता है। इससे समाज की प्रगति के लिए नई चर्चाएं और निर्णय लिए जा सकेंगे।”

इस महासभा में बिलासपुर शहर भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, बिलासपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष भाजपा मोहित राम जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष भाजपा युवा नेता मुकेश राव, वार्ड क्रमांक 41 भाजपा मोती गंगवानी, चेतन सवानी, अमित सिंह, राजा राय भाजपा नेता, और राकेश सूर्या भाजपा युवा नेता भी शामिल हुए।
इस महासभा ने समाज को एकजुट करने का एक अद्भुत अवसर प्रदान किया।
स्कूल में पास छात्र-छात्राएं जो 60% से ऊपर उत्तीर्ण हुए हैं, उन्हें प्रमाण पत्र और प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।

नन्हे से बच्चों ने समाज के प्रति सेवा भाव रखते हुए कार्य किया, जिनको प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।
धन्यवाद इस वीडियो को देखने के लिए। कृपया हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें!






















