
अनुज का रण और अनिल की नीति, लंबे समय की मेहनत ने होली के पहले मनवाई दीपावली।
छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार और पद्मश्री विधायक अनुज शर्मा की छवि केवल धरसींवा में नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में बेहद लोकप्रिय है। विधायक अनुज शर्मा जहां भी जाते हैं, वहां के लोगों को अपना बना लेते हैं। उनके अंदाज में जब सूर छेड़ते हैं, तो पब्लिक वंश मोर वंश मोर से क्षेत्र को गूंजायमान कर देती है।
वहीं, भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री ग्रामीण अनिल अग्रवाल की नीति के हर कोई मुरीद है। उन्होंने अपनी चाणक्य नीति का लोहा विधानसभा चुनाव में ही नहीं, बल्कि नगर पालिका और ग्राम पंचायत में भी मनवाया है। चुनाव संचालक की भूमिका में अनिल अग्रवाल ने होली से पहले दीपावली मनाने का मौका न केवल भाजपा के समर्थकों और कार्यकर्ताओं को, बल्कि क्षेत्रवासियों को भी दिया है।
जब अनुज चुनावी मैदान में उतरे, तो महिलाओं और युवाओं ने उन्हें हाथों-हाथ लिया था। भाजपा के प्रत्याशी अनुज शर्मा ने कांग्रेस की प्रत्याशी छाया वर्मा को 44,343 वोटों के विशाल अंतर से हराया। इस जीत ने न केवल अनुज शर्मा की लोकप्रियता को बढ़ाया, बल्कि उनकी नीतियों और योजनाओं की गहराई को भी दर्शाया।
अनिल अग्रवाल, जिन्हें रायपुर ग्रामीण में चाणक्य के नाम से जाना जाता है, अपनी राजनीतिक सूझबूझ और दूरदर्शिता के लिए प्रसिद्ध हैं। उनकी रणनीतियों का परिणाम यह है कि भाजपा को विधानसभा चुनाव में अभूतपूर्व सफलता मिली।
लंबे समय से की जा रही मेहनत का फल अब सामने आया है, और क्षेत्र एक बार फिर से भाजपा मय हो गया है। इस सफलता ने कार्यकर्ताओं के समर्पण को दर्शाया है और अनिल अग्रवाल की नेतृत्व क्षमता को साबित किया है।
प्रदेश के हाईप्रोफाइल जनपद तिल्दा के अध्यक्ष बने टिकेश्वर मनहरे। पूरे प्रदेश में तिल्दा जनपद का चुनाव सुर्खियों में रहा। रायपुर जिला प्रशासन की मुस्तैदी से पूरा चुनाव शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ।
जनपद अध्यक्ष के लिए टिकेश्वर मनहरे ने 25 मतों में से 13 मतों के साथ विजय प्राप्त की। उपाध्यक्ष पद पर भी दुलारी सुरेंद्र वर्मा ने 25 मतों में से 13 मतों के साथ सफलता हासिल की।
रायपुर जिला प्रशासन ने चुनाव के लिए उचित प्रबंधन किया। एसडीएम राजस्व आशुतोष देवांगन ने कहा कि सभी ने अपना दायित्व बखूबी निभाया।
धन्यवाद इस वीडियो को देखने के लिए। कृपया चैनल को सब्सक्राइब करें।