
संवाददाता रामगोपाल जायसवाल
भाजपा ने नामांकन रैली में दिखाई ताकत।
बिलासपुर नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा के महापौर प्रत्याशी और पार्षद प्रत्याशियों ने एक भव्य रैली का आयोजन किया।
शास्त्री स्कूल मैदान से निकली इस रैली में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ जलसा किया।
जिले के वरिष्ठ नेताओं ने इस रोड शो में शिरकत कर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। विधायकों की अगुवाई में ढोल ताशा के साथ जिला कलेक्टर परिसर के लिए रवाना हुए।
रास्ते भर हाथ में भाजपा का झंडा लहराते हुए कार्यकर्ता और भाजपा नेत्रियों ने पूरे शहर को चुनाव मय कर दिया।
नामांकन रैली के लिए सभी पार्षद प्रत्याशियों ने अपने वार्डों से बड़ी संख्या में समर्थक जुटाए, जिनमें महिलाओं की भी अच्छी खासी संख्या देखने को मिली।

युवा कार्यकर्ताओं ने चौक चौराहों पर पटाखों की लड़ियां जलाकर वातावरण को और भी उत्साहित किया।
जगह-जगह रैली के स्वागत में प्रत्याशियों पर पुष्प वर्षा की गई। भाजपा विधायक इस रैली की भीड़ और उत्सव को देखते हुए कहा कि यह भीड़ जीत की भीड़ है।
भाजपा की मेयर पूजा विधानी की जीत और पूरे 70 वार्डों में भाजपा की जीत का विश्वास व्यक्त किया गया।
भाजपा विधायकों ने कांग्रेस को याद करते हुए कहा कि विकास की गति को रोककर केवल भ्रष्टाचार किया गया।
भ्रष्टाचारी जेल जा रहे हैं और आगे भी जाएंगे।
भाजपा की सरकार विकास और जनता के हित में कार्य करती है।
पिछली सरकार ने बिलासपुर को स्मार्ट सिटी बनने से रोका था, लेकिन अगर भाजपा की यह तीसरी सरकार बनती है, तो हम बिलासपुर को स्मार्ट सिटी बनाएंगे। छत्तीसगढ़ को हम ही संवारेंगे।
इस नामांकन रैली में डिप्टी सीएम अरुण साव, विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला, धर्मजीत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेश संबंधी, जिला अध्यक्ष कृष्णमूर्ति बांधी, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहित राम जयसवाल, शहरी जिला अध्यक्ष दीपक सिंह, और महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
धन्यवाद इस खबर को पढ़ने के लिए। हमारे चैनल को लाइक सब्सक्राइब शेयर कमेंट करें!