
संवाददाता हरिओम विश्वकर्मा
तिल्दा नेवरा- तिल्दा नेवरा के गोकुल नगर में छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री और बलौदा बाजार विधानसभा विधायक माननीय टंकराम वर्मा का स्वागत हुआ। मंत्री के आते ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से पटाखे फोड़े और पुष्पमाला, गमछा से जोरदार स्वागत किया।
गोकुल नगर वासियों की मुख्य मांग है, रोड़ की जर्जर स्थिति। आने-जाने में बहुत दिक्कतें हो रही हैं। इसके अलावा, पानी की समस्या भी है, और नाली नहीं होने के कारण गंदगी फैली हुई है। कचरे के इधर-उधर फेंकने से बदबू आ रही है, जिससे मोहल्ले के वासी परेशान हैं।

समस्त गोकुल नगर के वासियों ने मंत्री जी से इन समस्याओं का समाधान करने की मांग की। टंकराम वर्मा ने कहा कि पूर्व में कांग्रेस की सरकार कोई काम नहीं कर पाई। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार आते ही विकास की गति बढ़ गई है।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि जनता की मूल सुविधाएं, जैसे बिजली, पानी, रोड़ और नाली, गोकुल नगर को जरूर मिलेंगी। मंत्री ने विकास की गति को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।
धन्यवाद कि आपने इस खबर को पढ़ा। कृपया हमारे चैनल को लाइक सब्सक्राइब शेयर कमेंट करें।