
संवाददाता रामगोपाल जायसवाल
बिलासपुर- बिलासपुर में 76वें गणतंत्र दिवस का समारोह धूमधाम से मनाया गया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने तिरंगा फहराया। स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।

इस अवसर पर शासकीय योजनाओं पर आधारित जीवंत झांकी का प्रदर्शन किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले लगभग 139 अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मंत्री ओपी चौधरी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया।

परेड के दौरान, शांति के प्रतीक के रूप में सफेद कबूतर उड़ाए गए और तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गए। भव्य परेड में 13 प्लाटों ने हिस्सा लिया, जिसमें जिला पुलिस बल महिला ने सीनियर कैटेगरी में पहला स्थान प्राप्त किया।

स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ने पहला पुरस्कार जीता। योजनाओं पर आधारित झांकियों में केंद्रीय जेल बिलासपुर ने पहला स्थान हासिल किया।
समारोह में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, आईजी संजीव शुक्ला, और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याताओं सौरभ सक्सेना और मुकुल शर्मा ने किया।

आभार व्यक्त करते हुए निगम कमिश्नर ने सभी का धन्यवाद किया।
हमारे खबर को पढ़ने के लिए धन्यवाद! चैनल को लाइक, सब्सक्राइब, शेयर करना न भूलें।
