
सतीश देवांगन बने शिवसेना UBT के सिमगा नगर अध्यक्ष
सिमगा। शिवसेना UBT ने सिमगा नगर में संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष आनंद मल्होत्रा एवं प्रदेश सचिव मनहरण साहू के निर्देशन तथा जिला उपाध्यक्ष रोहित देवांगन के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 5 निवासी सतीश देवांगन को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाते हुए सिमगा नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
यह नियुक्ति सिमगा नगर में पार्टी संगठन को मजबूत करने और जल्द ही नगर की कार्यकारिणी गठित करने के उद्देश्य से की गई है। देवांगन भवन, शीतला पारा में आयोजित बैठक में जिला महासचिव एवं तिल्दा ब्लॉक प्रभारी बद्री प्रसाद वर्मा तथा कामगार सेना जिला प्रभारी दीपक वर्मा सहित शिवसैनिक उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए बद्री प्रसाद वर्मा ने कहा कि नगर की जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए मूलभूत सुविधाओं के लिए हरसंभव मदद करनी चाहिए और संगठन का विस्तार करना चाहिए। सतीश देवांगन की नियुक्ति पर समर्थकों में उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर सुनील देवांगन, सनत यदु, तिलक यादव, मनीष पांडे, राजा यदु, विष्णु देवांगन, हेमंत देवांगन, शिवा भट्ट, तोरण राव सहित शिवसेना के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

















