
ग्राम पंचायत कोहका में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
छात्राओं ने प्रस्तुत किया शानदार व्यायाम प्रदर्शन, मेधावी छात्राओं को मोमेंटो देकर किया सम्मानित
कोहका। ग्राम पंचायत कोहका में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोहका में ध्वजारोहण के बाद छात्र-छात्राओं ने सामूहिक राष्ट्रगान किया। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद जैसे देशभक्ति के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने करतल ध्वनि के बीच आकर्षक एवं अनुशासित व्यायाम प्रदर्शन प्रस्तुत किया। छात्राओं की शानदार प्रस्तुति ने उपस्थित ग्रामीणों और अतिथियों का मन मोह लिया तथा सभी ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

इसके बाद विद्यालय से स्वतंत्रता दिवस की भव्य रैली निकाली गई। रैली सबसे पहले आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची, जहां ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद रैली साढ़ा देवता और काली मंदिर होते हुए रामायण चौक पहुंची। यहां स्व-सहायता समूह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। छात्र-छात्राओं ने बैंड की धुन के साथ राष्ट्रगान प्रस्तुत किया।

इसके पश्चात रैली पुनः आगे बढ़ते हुए ग्राम पंचायत भवन पहुंची, जहां ग्राम पंचायत के सरपंच तेजराम वर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान ग्रामीणों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।

मेधावी छात्राओं का किया गया सम्मान:
स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोहका से निकलकर आगे की कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। 10वीं और 12वीं कक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को मोमेंटो भेंट कर प्रोत्साहित किया गया।

कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं:
– योगेश्वरी यदु — 76 प्रतिशत
– मधु यदु — 70.66 प्रतिशत
– दीपिका यदु — 67 प्रतिशत
कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन:
प्रीति यदु — 91.8 प्रतिशत, आत्मानंद स्कूल में प्रथम स्थान

कार्यक्रम में सचिव कुशाल दास, उप सरपंच प्रभु लाल बंजारे, पंचगण भानु यदु, कुमारी बाई यदु, मनीष बंजारे, चुरावन निषाद, सरोज जायसवाल एवं दामिनी वर्मा सहित ग्रामीणजन अश्वनी यदु, भेखराज बंजारे, भूपेंद्र जायसवाल, बल्लू यदु, पत्रकार धीरेंद्र कुमार जायसवाल तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता दिवस के पूरे कार्यक्रम में बच्चों की देशभक्ति, अनुशासन और उत्साह विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम ने ग्रामीणों में राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम की भावना को और मजबूत किया।

















