
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोहका में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
कोहका, 21 जून 2026। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोहका में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव की महिलाओं, ग्रामीणजनों, शिक्षकगण, पंचगण, छात्र-छात्राओं एवं पत्रकार धीरेंद्र कुमार जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। योग के विभिन्न आसनों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। शिक्षकों एवं वक्ताओं ने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए नियमित योगाभ्यास करने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को स्वस्थ, निरोग एवं तनावमुक्त जीवन जीने की राह दिखाता है। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है।
कार्यक्रम में महिलाओं, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
संवाददाता : धीरेंद्र कुमार जायसवाल
जय जोहार सीजी न्यूज़













