
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर गरमाई सियासत, तिल्दा-नेवरा में भाजपा ने Rahul Gandhi का पुतला फूंका
तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)।
संसद में महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) को लेकर सियासी घमासान अब सड़कों तक पहुंच गया है। मंगलवार को Bharatiya Janata Party महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं ने Rahul Gandhi के खिलाफ आक्रोश जताते हुए उनका पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व शहर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रानी सौरभ जैन एवं युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष दीपक वर्मा ने किया।
इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा रायपुर ग्रामीण जिला महामंत्री स्वाति वर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक महिला आरक्षण बिल को लंबित रखा, जबकि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में इसे ऐतिहासिक रूप दिया गया है।
भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रानी सौरभ जैन ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के अधिकारों की बात तो करती है, लेकिन संसद में गंभीरता नहीं दिखाती। वहीं पार्षद ज्योति नागवानी ने इसे महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की दिशा में बड़ा कदम बताया।
भाजयुमो शहर अध्यक्ष दीपक वर्मा ने कहा कि महिला सम्मान के मुद्दे पर उनका विरोध आगे भी जारी रहेगा।
इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, महिला कार्यकर्ता एवं युवा मोर्चा के सदस्य उपस्थित रहे।














