
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ रमाकांत तिवारी गिरफ्तार, आपसी विवाद में एक व्यक्ति की जान
📍 रायपुर कमिश्नरेट
📅 दिनांक: 07 अप्रैल 2026
⚠️ आपसी झगड़े में गई साथी की जान
🔴 आरोपी रमाकांत तिवारी गिरफ्तार, चंद घंटों में पुलिस ने दबोचा
📍 रायपुर कमिश्नरेट
📅 दिनांक: 07 अप्रैल 2026 रायपुर। थाना उरला क्षेत्र अंतर्गत एक दुखद घटना में आपसी विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी विकास कुमार अग्रवाल ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 06 अप्रैल 2026 को ग्राम कुम्हारी स्थित गर्ग एग्रो इंडस्ट्रीज एवं कोल्ड स्टोरेज में कार्यरत संतोष सोनवानी एवं रमाकांत तिवारी के बीच वाल्व बंद करने को लेकर विवाद हो गया।
विवाद के दौरान अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। लेकिन विवाद के बाद जब संतोष सोनवानी सोने चला गया, उसी समय आरोपी रमाकांत तिवारी ने आवेश में आकर पास में रखे पाने (स्पैनर) से उस पर हमला कर दिया।
घायल संतोष सोनवानी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

🚔 पुलिस की त्वरित कार्रवाई:
घटना की सूचना मिलते ही थाना उरला में अपराध क्रमांक 126/26, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की।
लगातार रेड कार्रवाई के बाद पुलिस ने चंद घंटों के भीतर आरोपी रमाकांत तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने गुस्से में आकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
🔧 जप्ती:
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग पाना (स्पैनर) भी बरामद कर लिया है।
👤 गिरफ्तार आरोपी का विवरण
नाम: रमाकांत तिवारी
पिता: रामकुमार तिवारी
उम्र: 60 वर्ष
निवासी: ग्राम मझियारकला, थाना रामपुर बघेलान, जिला सतना (मध्यप्रदेश)












