
संवाददाता राजू पाल/ राजस्व निरीक्षक खुद के आदेश का पालन नहीं कर पाए, टिकुलिया जांच 8 माह से लंबित
राजस्व पखवाड़ा में निराकरण के दावों के बीच भाटापारा तहसील में लापरवाही उजागर, मौके पर नहीं पहुंचे अधिकारी
बलौदाबाजार | भाटापारा
भाटापारा तहसील के ग्राम टिकुलिया में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक ओर जहां राजस्व पखवाड़ा के तहत निराकरण के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर 8 माह पुरानी जांच अब तक लंबित है और तय तारीख पर अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे।
भाटापारा तहसील अंतर्गत ग्राम टिकुलिया (पटवारी हल्का नंबर 12, रा.नि.मं. खोखली) में लंबित राजस्व प्रकरण को लेकर प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। जानकारी के अनुसार राजस्व निरीक्षक पवन कुमार पालेश्वर द्वारा 25 मार्च 2026 को सूचना जारी कर 2 अप्रैल 2026 को मौका नाप के लिए आवेदकों एवं ग्रामीणों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए थे।
ग्रामीणों का आरोप है कि एक दिन पहले और उसी दिन सुबह तक अधिकारियों से संपर्क हुआ, जिसमें सुबह 10 बजे तक पहुंचने की बात कही गई थी। लेकिन तय समय के बाद राजस्व निरीक्षक मौके पर नहीं पहुंचे और फोन पर एसडीएम से बात करने की सलाह दे दी।
इस दौरान आवेदक और ग्रामीण सुबह से ही मौके पर उपस्थित रहे, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी अधिकारी नहीं पहुंचे। पटवारी मौके पर पहुंचे जरूर, लेकिन राजस्व निरीक्षक की अनुपस्थिति में कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी।
यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब जिले में राजस्व पखवाड़ा चल रहा है और त्वरित निराकरण के दावे किए जा रहे हैं। इससे विभागीय कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या पुराने मामलों को नजरअंदाज किया जा रहा है या फिर समन्वय की कमी है।
📞 अधिकारियों का पक्ष:
मामले में एसडीएम भाटापारा श्याम पटेल एवं तहसीलदार यशवंत राज से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों से बात नहीं हो सकी।
⚠️ ग्राउंड रिएक्शन:
ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि अधिकारी अपने ही आदेश का पालन नहीं करेंगे तो प्रशासनिक व्यवस्था पर विश्वास कमजोर होगा।
👉 ऐसी ही ग्राउंड रिपोर्ट और सच्ची खबरों के लिए जुड़े रहें — जय जोहार सीजी न्यूज़ के साथ
हाथ पैर तोड़ने पर जमानती धारा लगाकर/ तिल्दा नेवर थाना/ आरोपियों को मिला बेल/ देखो पूरा वीडियो














