
संकट मोचन मंदिर सहित प्रमुख स्थलों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भजन-कीर्तन से गूंजा पूरा क्षेत्र
हनुमान जयंती पर कोहका से तिल्दा-नेवरा तक भक्ति का माहौल, जगह-जगह पूजा-अर्चना व प्रसाद वितरण
📍 स्थान / तिल्दा-नेवरा | जय जोहार सीजी न्यूज़
✍️ संवाददाता: धीरेंद्र कुमार जायसवाल
📞 9131419735
तिल्दा-नेवरा। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर कोहका से लेकर पूरे तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। सुबह से ही विभिन्न मंदिरों एवं प्रमुख स्थलों पर पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र धार्मिक रंग में रंगा नजर आया।
नेवरा स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही शनि मंदिर नेवरा, तिल्दा बस स्टैंड एवं नेवरा गांधी चौक सहित कई प्रमुख स्थानों पर भी धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
पूरे क्षेत्र में भजन-कीर्तन की मधुर ध्वनि गूंजती रही, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई, जहां लंबी कतारों में खड़े होकर भक्तों ने अनुशासित तरीके से प्रसाद ग्रहण किया।
प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को बूंदी, सेब, पूरी एवं सब्जी वितरित की गई। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरा क्षेत्र “जय श्रीराम” एवं “जय बजरंगबली” के जयकारों से गूंज उठा।
तिल्दा थाना की मनमानी/देखें पूरा वीडियो












