
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ अखिल भारतीय अघरिया समाज का वार्षिक सम्मेलन संपन्न, सामाजिक एकता व विकास पर जोर
होली मिलन, आय-व्यय प्रस्तुतिकरण और विवाह योग्य युवक-युवतियों पर हुई चर्चा, विकास कार्यों के लिए हुई घोषणाएं
बिलासपुर, 15 मार्च 2026
अखिल भारतीय अघरिया समाज का वार्षिक सम्मेलन रविवार को प्रातः 11:00 बजे आयोजित किया गया, जिसमें समाज की एकता, संगठन और विकास को लेकर महत्वपूर्ण चर्चाएं की गईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सदस्य उपस्थित रहे।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि जिला पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी रहे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रप्रकाश सुर्या (प्रदेश महामंत्री, अ.जा एवं जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में श्री दामोदर कांत (सदस्य, जिला पंचायत बिलासपुर) शामिल रहे।
इसके अलावा कार्यक्रम में तारेश्वरी नायक, शशि पटेल एवं सीता पटेल (सहसंयोजक, केंद्रीय समिति रायगढ़) विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुशल प्रसाद पटेल ने की।

सम्मेलन के दौरान होली मिलन समारोह आयोजित किया गया तथा समाज की वार्षिक आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत कर अनुमोदन किया गया। साथ ही विवाह योग्य युवक-युवतियों के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में चंद्रप्रकाश सुर्या द्वारा नवागांव में शौचालय निर्माण हेतु राशि प्रदान करने की घोषणा की गई, वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार के लिए आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी भी उपस्थित रहे। उन्होंने समाज को संबोधित करते हुए एकजुट होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया और कार्यक्रम की सराहना की।

कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारियों में जागेंद्र कश्यप, श्यामलाल पटेल, भास्कर पटेल, परदेसी जगत, विनोद शर्मा, रामपाल पटेल, हर्ष केडिया एवं हिरेंद्र पटेल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

वहीं समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों में सतीराम पटेल (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), परमेश्वर पटेल, बृजमोहन पटेल, तीरिथ पटेल, मुरलीधर पटेल, गोपीनाथ पटेल, रामप्रसाद पटेल, संजय पटेल एवं प्रतीक पटेल सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य शामिल हुए।
अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। यह सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।








