
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ एक वर्ष पूर्ण होने पर जिला पंचायत सभापति का आभार समारोह संपन्न
तिल्दा नेवरा/रायपुर।
जिला पंचायत रायपुर की सदस्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की सभापति शैल महेंद्र साहू के पदभार ग्रहण किए एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक सादे एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना, राजकीय गीत तथा भारत माता के जयघोष के साथ की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए शैल महेंद्र साहू ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बीते एक वर्ष में क्षेत्र की देवतुल्य जनता द्वारा मिला प्रेम, स्नेह और अपनापन उनके लिए प्रेरणास्रोत रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि एवं अतिथि के रूप में आमंत्रण मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी सभी का आशीर्वाद, सहयोग एवं स्नेह इसी प्रकार मिलता रहेगा। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ किया गया।
“सेवा की राह में जो कदम बढ़ाते हैं,
वही दिलों में अपनी जगह बनाते हैं।
जनता का विश्वास ही असली सम्मान है,
यही रिश्ते लोकतंत्र को मजबूत बनाते हैं।”
आप सभी पाठकों का स्नेह और विश्वास ही हमारी कलम की ताकत है।
🙏 धन्यवाद
— संवाददाता
धीरेंद्र कुमार जायसवाल








