
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ ग्राम पंचायत कोहका में जादूगरी और खतरनाक स्टंट का भव्य आयोजन
कोहका/ तिल्दा नेवरा। ग्राम पंचायत कोहका में प्रसिद्ध कलाकार ऋषिकांत एवं उनकी पत्नी द्वारा रोमांचक स्टंट और जादूगरी का भव्य प्रदर्शन किया जा रहा है। कार्यक्रम में बाइक स्टंट, आग के साथ हैरतअंगेज करतब, आग की जंजीरों को जीभ से ठंडा करने जैसे खतरनाक प्रदर्शन ने ग्रामीणों को रोमांचित कर दिया है।
कलाकार ऋषिकांत को क्षेत्र में “जादूगरी के बादशाह” और “कला के सहंशाह” के रूप में जाना जाता है। उनके परिवार के सदस्यों ने भी मंच पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित होकर तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं।
🗓 कार्यक्रम की तिथि व समय:
यह विशेष कार्यक्रम दिनांक 20 फरवरी से 23 फरवरी तक प्रतिदिन रात 7 बजे से 10 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
यदि दर्शकों का उत्साह और सहयोग अच्छा रहा, तो कार्यक्रम की तिथि आगे भी बढ़ाई जा सकती है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांवों में इस प्रकार के मनोरंजन एवं सांस्कृतिक आयोजन होते रहने से बच्चों और आम नागरिकों को खुशी व मानसिक सुकून मिलता है। हास्य, रोमांच और कला से भरपूर इस आयोजन ने क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना दिया है।
⚠ सुरक्षा को लेकर अपील:
ग्राम पंचायत एवं आयोजकों द्वारा अपील की गई है कि कार्यक्रम के दौरान सतर्कता बनाए रखें। बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने से चोरी जैसी घटनाओं की आशंका बनी रहती है। अतः अपने घरों एवं कीमती सामान की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं सुनिश्चित करें।
आस-पास के गांवों से भी अधिक संख्या में लोग कार्यक्रम देखने पहुंच रहे हैं। सभी से अनुरोध है कि कलाकारों का सम्मान करते हुए उनका प्रोत्साहन बढ़ाएं, ताकि भविष्य में भी ऐसे मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित होते रहें।








