
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ परिशांति भंग कर उपद्रव करने वाले 03 असामाजिक तत्व जेल में निरुद्ध
क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तिल्दा-नेवरा पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी
थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर (ग्रामीण), छत्तीसगढ़
तिल्दा-नेवरा। थाना क्षेत्र अंतर्गत सासाहोली पानी टंकी के पास जबरन वाद-विवाद एवं मारपीट की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिस टीम ने संबंधित व्यक्तियों को समझाइश देने का भरसक प्रयास किया, किंतु वे अत्यधिक उग्र होकर मारपीट पर उतारू हो गए।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय तिल्दा-नेवरा में प्रस्तुत किया गया। प्रकरण की सुनवाई के उपरांत अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा तीनों असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जेल वारंट जारी कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निगरानी की जा रही है। थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
📌 गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
- दीपक कुर्रे, पिता राजू कुर्रे, उम्र 20 वर्ष, निवासी तिल्दा, जिला रायपुर (छ.ग.)
- रूपेश जांगड़े, पिता राजेन्द्र जांगड़े, उम्र 23 वर्ष, निवासी तिल्दा, जिला रायपुर (छ.ग.)
- शिवा साहू, पिता मेघु साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी तिल्दा, जिला रायपुर (छ.ग.)














