
संपादक धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ जिला पंचायत सदस्य शैल महेंद्र साहू ने 6 ग्रामों के लिए प्रतिनिधि नियुक्त किया
रायपुर। जिला पंचायत रायपुर की सदस्य एवं महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति शैल महेंद्र साहू ने अपने क्षेत्र के 6 ग्रामों के लिए जिला पंचायत प्रतिनिधि की नियुक्ति की है।
शैल महेंद्र साहू, जो कि जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक–06 से निर्वाचित सदस्य हैं, वर्तमान में जिला पंचायत रायपुर में सभापति, महिला एवं बाल विकास समिति
सदस्य, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग
के महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। उनके क्षेत्र अंतर्गत कुल 34 ग्राम आते हैं।
अपने व्यस्त शासकीय एवं जनप्रतिनिधि कार्यों के कारण उन्होंने क्षेत्र क्रमांक–06 के अंतर्गत आने वाले ग्राम तुलसी, सिरवे, बरतोरी, नकटी, खम्हरिया एवं कोनारी के लिए रजत कुमार वर्मा (पिता– राजू वर्मा), ग्राम–तुलसी, पोस्ट–नेवरा, थाना–तिल्दा, जिला–रायपुर (छत्तीसगढ़) को दिनांक 08 फरवरी 2026 से अपना जिला पंचायत प्रतिनिधि नियुक्त किया है।

नवनियुक्त प्रतिनिधि रजत कुमार वर्मा क्षेत्र के विकास कार्यों, जनसमस्याओं के निराकरण तथा शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में जिला पंचायत सदस्य का सहयोग करेंगे।








