
संपादक धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ तिल्दा नेवरा में शांति भंग करने वाले 8 असामाजिक तत्व जेल भेजे गए..
तिल्दा नेवरा | जिला रायपुर
दिनांक : 09 जनवरी 2026
थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम खम्हरिया में परिशांति भंग कर उपद्रव करने वाले 08 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 09.01.2026 को ग्राम खम्हरिया में कुछ व्यक्तियों द्वारा जबरन वाद-विवाद और मारपीट किए जाने की सूचना थाना तिल्दा नेवरा पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में गठित पेट्रोलिंग टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया गया।
पुलिस के समझाइश के बावजूद आरोपी अत्यधिक उग्र होकर मारपीट पर उतारू हो गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी 08 आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय तिल्दा नेवरा में पेश किया। जहां अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा सभी असामाजिक तत्वों का जेल वारंट जारी किया गया।
👥 गिरफ्तार असामाजिक तत्वों के नाम:
1. अज्जू पोर्ते पिता देवभंज, उम्र 22 वर्ष
2. सज्जू पोर्ते पिता देवभंज, उम्र 20 वर्ष
3. नितेश पोर्ते पिता बलदाऊ, उम्र 22 वर्ष
4. उमेश पोर्ते पिता मनोज पोर्ते, उम्र 24 वर्ष
5. देवभंज पोर्ते पिता भैरव, उम्र 50 वर्ष
6. रोशन पोर्ते पिता मेहतराम, उम्र 24 वर्ष
7. सुनील पोर्ते पिता मेहत राम, उम्र 39 वर्ष
8. सूरज पोर्ते पिता टेलर पोर्ते, उम्र 23 वर्ष
(निवासी: सिर्वे, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर)
थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।








