
गोवर्धन पाल की रिपोर्ट/ ग्राम मांठ (खरोरा) में 16 से 18 जनवरी तक त्रि-दिवसीय सदगुरु कबीर सत्संग एवं सात्विक आनंदी चौंका आरती यज्ञ समारोह
रायपुर | जिला रायपुर के तहसील खरोरा अंतर्गत ग्राम एवं ग्राम पंचायत मांठ में आगामी 16 से 18 जनवरी 2026 तक वृहद स्तर पर त्रि-दिवसीय सदगुरु कबीर सत्संग, भजन-प्रवचन एवं सात्विक आनंदी चौंका आरती यज्ञ समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
यह आयोजन सदगुरु कबीर वात्सल्य मौनी आश्रम, मांठ में संपन्न होगा।
इस पावन आयोजन में त्याग, वैराग्य एवं तपोनिष्ठ परंपरा के प्रतीक—
पंथ श्री श्री 1008 हजूर अर्धनाम साहेब (कबीर पंथाचार्य) एवं परम पूज्य धर्माधिकारी सुधाकर शास्त्री साहेब (सदगुरु कबीर प्राकट्य धाम, लहरतारा, काशी – वाराणसी, उत्तर प्रदेश तथा आचार्य गद्दी कबीर धर्म स्थान, खरसिया – छत्तीसगढ़)
का विशेष पावन सानिध्य प्राप्त होगा।
उल्लेखनीय है कि ग्राम मांठ की यह भूमि वर्षों से एक वयोवृद्ध तपस्वी मौनी बाबा की तपोस्थली रही है। उसी पावन धरा पर इस विशाल आध्यात्मिक आयोजन के अंतर्गत सत्संग, भजन-कीर्तन, प्रवचन, सात्विक आनंदी चौंका आरती यज्ञ एवं विशाल भोजन भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम विवरण
▪ प्रथम दिवस – शुक्रवार, 16 जनवरी 2026
प्रातः 10:00 बजे – वाहन द्वारा भव्य शोभायात्रा
(कबीर छात्रावास, सेमरिया से ग्राम मांठ तक)
तत्पश्चात ध्वज पूजन, स्वागत-सम्मान एवं सत्संग
▪ द्वितीय दिवस – शनिवार, 17 जनवरी 2026
प्रातः 10:00 बजे – भजन, सत्संग एवं प्रवचन
▪ तृतीय दिवस – रविवार, 18 जनवरी 2026
प्रातः 11:00 बजे – सात्विक आनंदी चौंका आरती यज्ञ
(मध्य-मध्य में विभिन्न भजन मंडलियों द्वारा भजन-कीर्तन की प्रस्तुति)
विशेष उपस्थिति
इस अवसर पर देश के विभिन्न प्रांतों से पधार रहे संत-महापुरुषों में प्रमुख रूप से—
महंत 108 श्री प्रीतम साहेब – बड़ोदरा (गुजरात)
महंत 108 श्री प्रभू साहेब – फडवेल (गुजरात)
महंत 108 श्री रोहित साहेब – बड़ोदरा (गुजरात)
महंत श्री प्रेम प्रकाश साहेब – चंचलाव (गुजरात)
महंत श्री कमलेश साहेब – अंकलेश्वर (गुजरात)
महंत श्री रूपेंद्र साहेब – सूरत (गुजरात)
महंत श्री योगेंद्र साहेब – बाढ़डा (गुजरात)
महंत श्री सुकृत शास्त्री साहेब – सेलूद (दुर्ग)
महंत श्री कन्हैया साहेब – डभरा (छत्तीसगढ़)
महंत श्री कालूराम सेठ – सोजत सिटी (राजस्थान)
महंत श्री श्रीराम साहेब – अरसनारा
महंत श्री राधेश्याम साहेब – नवागांव
महंत श्री ज्ञानेश्वर साहेब – कोरबा
महंत श्री दीनबंधु साहेब – बाराडेरा
महंत श्री महेश्वर साहेब – तौलीपाली
सहित अनेक गणमान्य संत-महापुरुष शामिल रहेंगे।
यह आयोजन परम पूज्य नवनियुक्त महंत टकसार साहेब के मार्गदर्शन में
सदगुरु कबीर वात्सल्य मौनी आश्रम समिति के तत्वावधान में संपन्न होगा।
आयोजक की अपील
समिति ने समस्त श्रद्धालुओं, साधकों एवं कबीर अनुयायियों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
— जानकारी:
श्री टकसार साहेब
अध्यक्ष, सदगुरु कबीर वात्सल्य मौनी आश्रम समिति
📞 मोबाइल: 8081889896








