
संपादक धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार — रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रायपुर, 06 नवम्बर 2025।
रायपुर पुलिस ने अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की बिक्री करने वाले आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से विभिन्न ब्रांड की 18.660 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत लगभग ₹17,000 आंकी गई है।
मुख्य बिंदु —
थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र के सासाहोली ओवरब्रिज के पास से आरोपी को पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी सोनू उर्फ हरीश कुमार नसानी, पिता गोपीचंद नसानी, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 05, सिंधी कैंप, तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 498/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज।
कार्रवाई एण्टी क्राइम एंड साईबर यूनिट तथा थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
पुलिस कार्रवाई का विवरण —
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार तिल्दा नेवरा क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी पर रोक लगाने अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सासाहोली स्थित ओवरब्रिज के नीचे एक व्यक्ति शराब की बिक्री की फिराक में है।
सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सोनू उर्फ हरीश कुमार नसानी बताया। उसके पास रखे थैलों की जांच करने पर शराब बरामद हुई। वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश —
पुलिस महानिरीक्षक श्री अमरेश मिश्रा, रायपुर रेंज एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार, अवैध शराब की खरीदी-बिक्री तथा अन्य राज्यों से हो रही तस्करी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए गए हैं।
टीम में रहे अधिकारी —
निरीक्षक रमाकांत तिवारी, थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा
प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, ए.सी.सी.यू.
उपनिरीक्षक मुकेश सोरी, विकास देशमुख
सहायक उपनिरीक्षक गेंदूराम नवरंग, अमिला नाग
आरक्षक कृपासिंधु पटेल, संजय मरकाम, अमित घृतलहरे, किशोर शर्मा, सतीश कौशिक














