
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ 😱 “कलयुग का संकेत या ईश्वर का रूप? गिरिडीह में जन्म से फैली सनसनी”
गिरिडीह (झारखंड)। जिले के देवरी प्रखंड के दुलौरी गांव में एक अद्भुत व विचित्र बच्चे के जन्म की खबर ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। ग्रामीण संजय रविदास के घर जन्मे इस बच्चे को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है।
बताया जा रहा है कि यह बच्चा चतरो स्थित सरकारी अस्पताल में जन्मा। लेकिन जैसे ही लोगों ने उसे देखा, हर कोई हैरान और दंग रह गया। बच्चे के शरीर पर बड़े-बड़े जख्म जैसे निशान हैं और उसका रूप आम बच्चों से बिल्कुल अलग है।
👀 ग्रामीणों की मान्यता और अफवाहें:
कुछ लोग इसे अप्राकृतिक घटना बता रहे हैं।
वहीं कई लोग इसे ईश्वर का अवतार मानकर पूजा कर रहे हैं और नजराना चढ़ा रहे हैं।
⚠️ चिंता की बात:
बच्चा जन्म के बाद से अब तक मां का दूध नहीं पी सका है और लगातार रो रहा है, जिससे परिजन बेहद परेशान और भयभीत हैं।
📌 इलाके में चर्चा का केंद्र:
इस विचित्र बच्चे की खबर पूरे क्षेत्र में तेजी से फैल गई है। कोई इसे दैवीय संकेत बता रहा है तो कोई इसे कलयुग का चमत्कार मान रहा है।