
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ “कौन है वो हसीना जिसने देशभर में छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया?” 🌸
कांकेर की बेटी भूमि नागवंशी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान 🌟
📍 कांकेर। नागपुर में आयोजित Miss India Queen of Nation प्रतियोगिता में कांकेर की होनहार बेटी भूमि नागवंशी ने अपने आत्मविश्वास और प्रतिभा के दम पर फर्स्ट रनर-अप का खिताब अपने नाम किया।
✨ तीन दिवसीय इस भव्य शो में फोटोशूट राउंड, पर्सनल इंटरव्यू, टैलेंट राउंड और नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड शामिल थे। भूमि नागवंशी ने हर राउंड में अपनी अलग पहचान बनाई।

👗 विशेषकर नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में भूमि ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा को मंच पर प्रदर्शित कर दर्शकों और निर्णायकों का दिल जीत लिया।
🗣️ अपने अनुभव साझा करते हुए भूमि नागवंशी ने कहा— “मेरे लिए यह सिर्फ खिताब नहीं, बल्कि मेहनत और सपनों की पहचान है। गर्व है कि मुझे मंच पर छत्तीसगढ़ की संस्कृति प्रस्तुत करने का अवसर मिला।”
👏 भूमि नागवंशी की इस सफलता से न सिर्फ उनका परिवार, बल्कि पूरा कांकेर और छत्तीसगढ़ गर्व महसूस कर रहा है।









