
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/जंगल से पकड़ा गया हत्यारा
कवर्धा। कबीरधाम जिले से बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने जंगल में छिपे एक हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल, पंकज पटेल एवं एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना सिंघनपुरी जंगल पुलिस ने यह कार्रवाई की।
घटना का विवरण:
दिनांक 08 सितम्बर 2025 की शाम ग्राम बैगापारा भेंड्रानवागांव निवासी रामचरण बैगा (47 वर्ष) ने अपने ही गांव के शत्रुहन बैगा (42 वर्ष) पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से शत्रुहन बैगा की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। थाना सिंघनपुरी जंगल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और जांच में हत्या की पुष्टि होने पर अपराध क्रमांक 47/2025 धारा 103(1) भा.दं.सं. दर्ज किया।
जंगल से गिरफ्तारी:
आरोपी फरार होकर के.सी.जी. जिले के मलैदा जंगल में छिपा हुआ था। पुलिस ने साइबर सेल की तकनीकी मदद से आरोपी का लोकेशन ट्रेस किया और 12 सितम्बर 2025 को जंगल से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
सराहनीय योगदान:
इस कार्रवाई में थाना सिंघनपुरी जंगल के निरीक्षक अरविन्द साहू, सउनि नबोर एक्का, प्रआर पेखेन्द्र जांगड़े, आरक्षक महेश कुमार डांडे, अकीब खान, मनोज शर्मा, युगल किशोर वर्मा, रामजी पटेल, विश्वनाथ मंडावी एवं साइबर सेल कबीरधाम की टीम का अहम योगदान रहा।