
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ दुष्कर्म व हत्या प्रकरण का गवाह दबाने की कोशिश, आधा दर्जन आरोपी सलाखों के पीछे
रायपुर पुलिस
📅 दिनांक 18.08.2025
तिल्दा नेवरा। थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र में एक गंभीर प्रकरण में न्यायालय में गवाही देने वाले साक्षी को धमकी देने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
📌 मामला इस प्रकार है:
प्रार्थी प्रमोद वर्मा निवासी तिल्दा नेवरा ने थाना तिल्दा नेवरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपराध क्रमांक 109/2021 धारा 376, 120बी, 450, 506, 307 भादवि. के मामले में साक्षी है। इस प्रकरण में आरोपी बालकृष्ण जांगड़े ने पीड़िता से दुष्कर्म कर हत्या करने की नियत से चाकू से हमला किया था।
गवाही से पूर्व दिनांक 07.08.2025 को प्रार्थी को माननीय न्यायालय रायपुर से नोटिस प्राप्त हुआ। इसी दौरान आरोपियों जयमोहन उर्फ लक्की शर्मा, सूरज वर्मा, रवि उर्फ गप्पू वर्मा, रजत वर्मा, अजय राहूजा एवं दीपक उर्फ बबलू वर्मा ने मोबाइल फोन से कॉल कर प्रार्थी को धमकी दी कि वह पीड़िता के पक्ष में गवाही न दे और आरोपी पक्ष से समझौता करे। इनकार करने पर प्रार्थी व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।
👉 इस पर थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 358/25 धारा 232(1), 190 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों का संज्ञान:
घटना को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने गंभीरता से लेते हुए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा वीरेन्द्र चतुर्वेदी तथा थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
पुलिस टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी:
1️⃣ जयमोहन उर्फ लक्की शर्मा पिता मोतीलाल शर्मा उम्र 33 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 02 सासाहोली, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर। (हिस्ट्रीशीटर – जिसके विरुद्ध दर्जनों अपराध पंजीबद्ध हैं।)
2️⃣ सूरज वर्मा पिता अरुण वर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 17 तिल्दा श्याम नगर, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर।
3️⃣ रवि उर्फ गप्पू वर्मा पिता बनवाली राम वर्मा उम्र 31 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 02 तुलसी नेवरा, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर।
4️⃣ रजत वर्मा पिता गजेन्द्र कुमार वर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 03 छतौद, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर।
5️⃣ अजय राहूजा पिता विजय राहूजा उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 02 सासाहोली, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर।
6️⃣ दीपक उर्फ बबलू वर्मा पिता स्व. प्रेमलाल वर्मा उम्र 41 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 01 जोता, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर।
कार्यवाही में योगदान:
👮♂️ निरीक्षक रमाकान्त तिवारी (थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा)
👮♂️ उप निरीक्षक पी.आर. साहू
👮♂️ प्र.आर. 1031 जालम साहू
👮♂️ आरक्षक दीपक सेन
👮♂️ संदीप सिंह
👮♂️ किशोर शर्मा
👮♂️ कुलदीपक वर्मा
इनकी सराहनीय भूमिका रही।
सबसे पहले न्यूज़ अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल को लाइक सब्सक्राइब शेयर कमेंट जरुर कीजिए।











